900 साल सूखे के चलते खत्म हुई सिंधु घाटी सभ्यता

सिंधु घाटी सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। कुछ समय के बाद ये सभ्यता अचानक से लुप्त हो गयी। अन्य सभ्यताओं के लुप्त होने के बारे में वैज्ञानिकों ने पुख्ता कारण दिए, लेकिन सिंधु सभ्यता के लुप्त होने के कारण पर वैज्ञानिक एकमत नहीं थे। कुछ ने सूखे को तो कुछ भयंकर बाढ़ को, तो कुछ ने बाहरी आक्रमण को सिंधु घाटी सभ्यता के खत्म होने की वजह माना है। कुछ वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन को भी एक वजह माना है, जो कि सबसे ज्यादा प्रचलित है।

 

हाल में आइआइटी खड़गपुर के वैज्ञानिकों ने सिंधु घाटी सभ्यता के खत्म होने की वजह का पुख्ता कारण का पता लगाया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक लगभग 4350 साल पहले आये भयानक सूखे की वजह से इस महान सभ्यता का अंत हुआ। वैज्ञानिकों को एक शोध में पता चला है कि यह सूखा कुछ साल या कुछ दशक नहीं बल्कि पूरे 900 साल तक चला था।

Post Author: Siddharth Shanker

सिद्धार्थ शंकर मिश्र , इस ब्लॉग पर लेखक हैं | सिद्धार्थ की रुचि विज्ञान, राजनीति तथा प्रशासनिक विषयों में है|

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *